Ather Energy को मिली बड़ी मंजूरी, ₹2500 करोड़ फंड जुटाने का रास्ता साफ; सोमवार को रहेगा फोकस….

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली प्रमुख कंपनी Ather Energy के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 12 जून 2026 को हुई बैठक में ₹2,500 करोड़ तक फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है । यह फैसला कंपनी के IPO के ठीक एक साल बाद आया है, जब वह ₹2,981 करोड़ जुटाकर लिस्टिंग हुई थी । बेंगलुरु स्थित इस कंपनी को अब क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य इक्विटी माध्यमों से बड़ा फंड जुटाने की पूर्ण मंजूरी मिल गई है।

फंड जुटाने की विस्तृत योजना

रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, Ather Energy इस फंड को दो हिस्सों में जुटाने की योजना बना रही है जिसमें पहला हिस्सा ₹1,500 करोड़ का है जो QIP के जरिए एक या अधिक किस्तों में जुटाया जाएगा । दूसरा हिस्सा ₹1,000 करोड़ का है जिसके लिए इक्विटी शेयर, फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड्स, प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट या राइट्स इश्यू जैसे विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सकता है । पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए बोर्ड ने एक विशेष फंड-रेज कमेटी का भी गठन किया है ।

Click Now : Trading Classic Chart Pattern

शेयर बाजार में शानदार परफॉर्मेंस

इस बड़ी खबर के बीच शुक्रवार को एनएसई पर Ather Energy का शेयर ₹1,028 पर बंद हुआ । बीते छह महीनों में कंपनी का स्टॉक करीब 70% तक बढ़ चुका है जिसने निवेशकों को मालामाल किया है । इसी हफ्ते शेयर ने ₹1,069 का अपना 52-हफ्ते का नया हाई स्तर भी छुआ है ।

Click Now : Stock Market Trading 45 pcs Stickers for Investors Laptop Notebook Diary Scrapbook Decoration

उत्पादन क्षमता में भारी विस्तार

Ather Energy इस फंड का एक बड़ा हिस्सा महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में अपनी ‘फैक्ट्री 3.0’ के पहले फेज को शुरू करने में इस्तेमाल करेगी । यह कंपनी का सबसे बड़ा प्लांट होगा जिसकी कुल क्षमता सालाना 10 लाख यूनिट्स की होगी । इस साल के अंत तक ही 5 लाख यूनिट्स की क्षमता वाला पहला फेज चालू हो जाएगा ।

बिक्री रिकॉर्ड और बाजार हिस्सेदारी

मई 2026 के महीने में Ather Energy ने 28,211 गाड़ियां बेचीं जो पिछले साल के मुकाबले दोगुनी हैं । इसके साथ ही ईवी बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 17% हो गई है । कंपनी की इस रफ्तार के पीछे उसके नए फैमिली स्कूटर ‘रिज्टा’ की भारी डिमांड को माना जा रहा है ।

ओला इलेक्ट्रिक को सीधी टक्कर

Ather Energy का यह कदम उसकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी ओला इलेक्ट्रिक को सीधी टक्कर देने की तैयारी है । हालही में ओला ने भी QIP के जरिए ₹780 करोड़ जुटाए थे लेकिन अब Ather उससे भी बड़ा फंड जुटाकर बाजार में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहती है । पिछले एक साल में कंपनी का शेयर 227% से ज्यादा चढ़ चुका है ।

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के साथ जुड़ा है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।