₹4,970 करोड़ की डील से चमका अडानी ग्रुप का यह Infra stock, सोमवार को निवेशकों की रहेगी नजर

Infra stock : H.G. Infra इंजीनियरिंग को उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट से जुड़ा बड़ा अपडेट मिला है। कंपनी को 4,970.99 करोड़ रुपए के EPC प्रोजेक्ट के लिए प्रोविजनल कम्प्लीशन सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। यह सर्टिफिकेट 5 जून 2026 को अडानी ग्रुप की कंपनी Adani Road Transport Limited द्वारा जारी किया गया है। इस प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे के ग्रुप-II पैकेज से जुड़ा हुआ है जो बदायूं जिले के नागला बराह से हरदोई जिले के उबरिया खुर्द तक लगभग 151.7 किलोमीटर लंबा एक्सेस-कंट्रोल्ड सिक्स-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण करता है। भविष्य में इसे आठ लेन तक बढ़ाया जा सकता है।

तय समय से पहले पूरा हुआ प्रोजेक्ट काम

H.G. Infra के अनुसार इस प्रोजेक्ट की अपॉइंटेड डेट 3 नवंबर 2022 थी। प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 820 दिनों की समयसीमा तय की गई थी। शेड्यूल कम्प्लीशन डेट 30 अप्रैल 2026 थी और अब कंपनी को प्रोविजनल कम्प्लीशन सर्टिफिकेट मिल चुका है। इसका मतलब है कि एक्सप्रेसवे का यह हिस्सा अब उपयोग के लिए तैयार माना जा सकता है। सर्टिफिकेट जारी करने वाली एजेंसी ने प्रोजेक्ट को कमर्शियल ऑपरेशंस शुरू करने के लिए उपयुक्त घोषित किया है।

Click Now : Trading Chart Pattern Book

H.G. Infra का मार्केट कैप

शुक्रवार 5 जून को H.G इंफ्रा के शेयर करीब 0.84% की गिरावट के बाद 548 रुपए के स्तर पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप 3,577 करोड़ रुपए है। इस सप्ताह H.G. इंफ्रा का शेयर 6% से ज्यादा गिरकर 548.65 रुपए पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में स्टॉक करीब 12.5% टूट चुका है। हालांकि तीन महीने के दौरान इसमें लगभग 12% की रिकवरी देखने को मिली है। पिछले छह महीनों में शेयर करीब 33% फिसला है और एक साल का प्रदर्शन देखें तो जून 2025 से अब तक H.G. इंफ्रा का स्टॉक लगभग 50% टूट चुका है।

Click Now : Share Market Bull Statue

सोमवार को निवेशकों की रहेगी नजर

खबर के बाद सोमवार 8 जून को H.G इंफ्रा के शेयर पर बाजार का ध्यान आकर्षित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ऑर्डर देने वाली कंपनी में H.G. Infra Engineering के प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप या ग्रुड कंपनियों की कोई हिस्सेदारी नहीं है। साथ ही यह कोई रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन भी नहीं है। यह ऑर्डर घरेलू प्रोजेक्ट के तहत दिया गया था।

डिस्क्लेमर: यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। इसे किसी भी स्टॉक में खरीदारी या बिकवाली की सलाह नहीं समझें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन होता है, इसलिए किसी भी निवेश से पहले अपने स्वतंत्र निवेशक सलाहकार या वित्तीय एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।